फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टू रिस्ट वीजा कराया जा रहा मेडिकल वीजा में तब्दील

टू रिस्ट वीजा कराया जा रहा मेडिकल वीजा में तब्दील

Thu, 16 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
टू रिस्ट वीजा कराया जा रहा मेडिकल वीजा में तब्दील
हल्द्वानी। टूरिस्ट वीजा लेकर एजेंटों की मदद से उसे मेडिकल वीजा में परिवर्तन कराने का खेल अब नहीं चलेगा। खुफिया एजेंसी इस खेल पर पूरी निगरानी रखेगी साथ ही विदेश नागरिक का इलाज करने पर अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर विदेशी नागरिक के वीजा की छाया प्रति समेत अन्य दस्तावेज एसएसपी कार्यालय और एलआईयू को उपलब्ध कराने होंगे। ये व्यवस्था सरकारी और निजी अस्पताल दोनों में लागू होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में लगभग 184 सरकारी अस्पताल हैं। कुमाऊं में दो दर्जन से अधिक निजी अस्पताल हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार विदेशी नागरिक विशेषत: मुस्लिम राष्ट्रों के नागरिक टूरिस्ट वीजा के माध्यम से भारत में प्रवेश कर जाते हैं। बाद में एजेंटों के माध्यम से हॉस्पिटल अथॉरिटी की संस्तुति के आधार पर टूरिस्ट वीजा को मेडिकल वीजा में परिवर्तित किए जाने के प्रकरण सामने आ रहे हैं। इस सुविधा का तमाम विदेशी दुरुपयोग भी कर रहे हैं। राष्ट्रविरोधी तत्व वीजा परिवर्तन का प्रयोग देश में अवांछित निवास के लिए कर सकते हैं। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए पत्र में टूरिस्ट वीजा को मेडिकल वीजा में परिवर्तित करने की संस्तुति देने से पूर्व हॉस्पिटल अथॉरिटी से संपर्क कर अत्यधिक संवेदनशीलता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी की ओर से इस आशय का पत्र एलआईयू को जारी कर दिया गया है। सीएमओ नैनीताल ने भी सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों को कहा है कि विदेशी नागरिकों के अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में एसएसपी कार्यालय एवं एलआईयू को पूरा विवरण देना होगा। अस्पताल प्रबंधन को विदेशी नागरिक के आगमन की सूचना 24 घंटे के भीतर पारपत्र एवं वीजा की छाया प्रति, अन्य दस्तावेज सहित एसएसपी कार्यालय एवं एलआईयू को भेजनी होगी। पत्र में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में ही टूरिस्ट वीजा को मेडिकल वीजा में परिवर्तित करने की संस्तुति करें। सीएमओ ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को भी इसकी प्रति भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंटों के माध्यम से हॉस्पिटल अथॉरिटी की संस्तुति के आधार पर होता है खेल
चिकित्सालय में विदेशी नागरिकों के भर्ती होने की स्थिति 24 घंटे के भीतर एसएसपी कार्यालय और एलआईयू को देनी होगी सूचना

विदेशी नागरिक के जिले में आने पर सूचना देने का नियम पहले से है। टूरिस्ट वीजा को मेडिकल वीजा में परिवर्तित बिना पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट के नहीं किया जा सकता है। विशेष परिस्थिति में ही टूरिस्ट वीजा को आगे बढ़ाया जाता है।
जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed