फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशे में धुत दो छात्राएं पकड़ी गई

नशे में धुत दो छात्राएं पकड़ी गई

Sun, 29 Oct 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत दो छात्राएं पकड़ी गई
ये कौन सी आधुनिकता, ये कैसी नई पढ़ाई
विज्ञापन

हल्द्वानी। आधुनिकता के नाम पर नई पीढ़ी कुछ ज्यादा ही ‘नई’ होती जा रही है। पढ़े लिखे और अच्छे घरों के युवा नशे के गिरफ्त में ऐसे फंस रहे हैं कि उन्हें न तो अपने सेहत की चिंता है न ही सामाजिक मान मर्यादा की।

शनिवार को दो अलग-अलग जगह पकड़े गए युवाओं में बीटेक, बीएसएसी और बीए पास शामिल हैं। लड़कियां भी हैं जो आधुनिकता की चकाचौंध में होश खो बैठीं। दोनों ने न सिर्फ पी बल्कि अपने दो किशोर दोसतों को भी बुला लिया।
विज्ञापन


घर परिवार को गुमराह कर इस तरह भविष्य दांव पर लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा यह नशा करने वाले भी जानते हैं लेकिन शौक, फैशन और लत उन्हें यह सब करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोटियापड़ाव चौकी पुलिस ने दुर्गा सिटी सेंटर में शनिवार रात शराब के नशे में धुत बीए प्रथम वर्ष की दो छात्राओं को पकड़ लिया।

दोनों को शराब इतनी चढ़ गई कि उनके पैर लड़खड़ाने लगे। मदद के लिए दोनों ने दो किशोरों को भी बुलाया था। पुलिस का कहना है कि उनके परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने पर ही छोड़ा जाएगा।

एसएसपी के निर्देश पर भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत शनिवार की रात नशेड़ियों को पकड़ने के लिए पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। दुर्गा सिटी सेंटर में रात के समय दो लड़कियों और किशोरों को देखते ही पुलिस को शक हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों से पूछताछ की तो उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस दोनों लड़कियों और किशोरों को चौकी ले आई। पूछताछ से पता चला कि दोनों लड़कियां एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं।

वे ओखलकांडा की मूल निवासी हैं एक लड़की किराए का कमरा लेकर रामपुर रोड समता आश्रम गली और दूसरी एसटीएच के पीछे रहती है। शनिवार की शाम एसटीएच के पीछे दोनों ने शराब पी। इसके बाद ऑटो से डिग्री कॉलेज में उतरी। कॉलेज के पीछे से पैदल दुर्गा सिटी सेंटर पर पहुंची।

किशोरों का कहना था कि लड़कियों ने उन्हें मदद के लिए बुलाया था। दोनों किशोर कलावती चौराहे के रहने वाले हैं। चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत का कहना है कि किशोरों का कोई अपराध नहीं है।


इसी कारण किशोरों को छोड़ा जाएगा। परिजनों को बुलाकर छात्राओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद छात्राओं को निजी मुचलके पर छोड़ने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed