फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब पुलिस चालान का भुगतान स्वेप से होगा

अब पुलिस चालान का भुगतान स्वेप से होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
अब पुलिस चालान का भुगतान स्वेप से होगा
हल्द्वानी। कुछ दिनों में पुलिस चालान का भुगतान एटीएम और क्रेडिट कार्ड से भी होगा। एचडीएफसी बैंक जिला पुलिस को 25 स्वैप मशीन शीघ्र उपलब्ध कराएगा। कार्ड स्वैप करने पर मशीन में गाड़ी के मालिक सहित अन्य विवरण भी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एचडीएफसी के स्थानीय प्रबंधक वरुणेश बाजपेई आदि अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने पुलिस चालान की ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। बताया गया कि यदि स्वैप मशीन में वाहन का नंबर डाला जाएगा तो गाड़ी मालिक सहित पूरा विवरण दिखाई देगा। इस प्रक्रिया से चोरी की गाड़ी भी पकड़ी जा सकती है। एसएसपी का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया में करीब दस दिन लग जाएंगे। प्रक्रिया शुरू होने पर आम लोग एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड से चालान का भुगतान कर सकेंगे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक की तरफ से 25 स्वैप मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। आम जनता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पारदर्शी होगी। फिलहाल कैश भुगतान की प्रक्रिया चलती रहेगी। इस मामले में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वैप मशीन की मरम्मत का कार्य बैंक के अधीन होगा। बैठक में पुलिस और बैंक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


अब कार्ड से होगा पुलिस चालान का भुगतान
पुलिस को 25 स्वैप मशीन मुहैया कराएगा एचडीएफसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed