फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरी के मोबाईल व छीने गये मोबाईल समेत दो गिरफ्तार

चोरी के मोबाईल व छीने गये मोबाईल समेत दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
चोरी के मोबाईल व छीने गये मोबाईल समेत दो गिरफ्तार
किच्छा। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपट्टा गिरोह के एक सदस्य को आदित्य चौक के पास छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, पुरानी बरेली रोड पर स्थित शिवा कम्युनिकेशन से 14 दिसंबर रात को चोरी गए 17 मोबाइलों के साथ भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल की दुकान पर चोर का साथ देने वाले नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सीओ हिमांशु शाह ने रविवार को कोतवाली में दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि 14 दिसंबर को पुरानी बरेली रोड पर डाकघर के सामने स्थित शिवा कम्युनिकेशन से चोरों ने दुकान की छत काटकर मरम्मत को आए 20 मोबाइल चोरी कर लिए थे। घटना के खुलासे के लिए बनाई टीम ने शनिवार रात को सर्वेश कुमार उर्फ गैंडा निवासी धाधा फार्म को उसके एक नाबालिग साथी के साथ 17 मोबाइल समेत पकड़ लिया। नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर सर्वेश को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन


टीम में सीओ के अलावा एमसी पांडे, नवीन बुधानी, कुलदीप आर्य और देवराज सिंह थे। उन्होंने बताया कि इसी तरह 10 नवंबर को आदित्य चौक के पास शिवेंद्र सिंह निवासी उत्तरांचल कॉलोनी का मोबाइल छीन लिया गया था। घटना को अंजाम देने वाले कृष्णा कोहली निवासी रम्पुरा रुद्रपुर को शनिवार रात को मय मोबाइल और बाइक के साथ बडिंया रेलवे चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। टीम में एसआई लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र मेहता, प्रेम सिंह कनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed