{"_id":"5b6ca76a4f1c1bb35d8b81ee","slug":"101533847402-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांफी पुल की खाई में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांफी पुल की खाई में मिला लापता युवक का शव
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। तीन दिन से लापता ग्राम चांफी निवासी लापता युवक का शव पुल की खाई में गिरा मिला। राजस्व पुलिस ने पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है।
ग्राम चांफी निवासी भुवन गिरी (42) पुत्र बाल गिरी घर में रहकर खेतीबाड़ी करता था जबकि उसकी पत्नी दया गिरी भीमताल नगर पंचायत में कार्यरत हैं। भुवन छह अगस्त से लापता था। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। भीमताल थाने में भी सूचना दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे स्थानीय लोगों ने चांफी पुल की खाई में गिरा एक पुरुष का शव देखा। उन्होंने भुवन के परिजनों समेत राजस्व पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पटवारी प्रमोद जोशी ने शव की शिनाख्त भुवन गिरी के रूप में की। दुर्घटनावश पुल से गिरने, खाई में गिर कर पत्थर की चोट से मृत्यु की आशंका जताई। इसलिए परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया। मृतक भुवन गिरी भुवन का बेटा कक्षा 11, बेटी आठवीं में पढ़ती है।