{"_id":"5b6a035d4f1c1b6a1c8b4d1d","slug":"101533674333-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में रोगी की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएच में रोगी की मौत, हंगामा
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में मंगलवार को मरीज सुरेश(27) निवासी कोतवाली क्षेत्र को परिजन ओपीडी में पेट संबंधी बीमारी को लेकर पहुंचे थे, जिसे ओपीडी में देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। शाम को तबीयत बिगड़ने पर मरीज को लेकर परिजन फिर अस्पताल पहुंचे, तब तक मरीज की मौत चुकी थी। बताया जाता है कि इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। वह पोस्टमार्टम कराने के लिए भी तैयार नहीं थे। बाद में डॉक्टरों के समझाने और पुलिस पहुंचने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में एक मरीज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, उनके परिजन पोस्टमार्टम कराने को भी तैयार नहीं थे। बाद में डॉक्टरों को समझाने और वैधानिक पहलुओं की जानकारी देने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हो गए। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के अनुसार इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कह रहे थे। पर बाद में वह समझाने पर मान गए। इस बारे में मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश नेगी का कहना है कि परिजनों को समझाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।