फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   इंटर और बीएसी की दो छात्राएं लापता

इंटर और बीएसी की दो छात्राएं लापता

Thu, 02 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
इंटर और बीएसी की दो छात्राएं लापता
हल्द्वानी। घर से स्कूल जाने के लिए निकली कोतवाली क्षेत्र की दो छात्राएं बुधवार की शाम तक घर लौटकर नहीं आयी। परिजनों ने इस मामले में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया है। पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कालाढूंगी रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाली इंटर छात्रा की चचेरी बहन बीएसी की छात्रा है। दोनों बुधवार को घर से यह कहकर निकली कि वे स्कूल जा रही हैं। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई। इस मामले में परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्राओं को ढूंढने के लिए जिले के अन्य थानों को सूचना प्रसारित कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी के आर पांडे ने बताया कि छात्राओं की तलाश करने के लिए पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। एसओजी की टीम भी छात्राओं को ढूंढने में सहयोग कर रही है। संभावना है कि शीघ्र ही छात्राओं का पता चल जाएगा। इस मामले में परिजन भी कोतवाली में अपनी बात रखने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर और बीएससी की दो छात्राएं लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed