फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे नन्हें ने छोड़े थे हल्द्वानी स्टेशन पर तीन मासूम बच्चे

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे नन्हें ने छोड़े थे हल्द्वानी स्टेशन पर तीन मासूम बच्चे

Fri, 29 Jun 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे नन्हें ने छोड़े थे हल्द्वानी स्टेशन पर तीन मासूम बच्चे
काशीपुर। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने साथी महिला के साथ अनबन के चलते उसके तीन बच्चों का अपहरण कर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में छोड़ दिया। यह बच्चे हल्द्वानी बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है। बच्चों के भटकने की खबर देखकर उनकी मां ने सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष से बच्चे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चे 26 जून को मिले थे। जिन्हें हल्द्वानी की बाल सहायता समिति को सौंपा गया। काउंसलिंग में बच्चों ने अपने पिता का नाम नन्हे और मां का नाम मीना बताया जबकि उन्होंने अपने नाम गोपाल (आठ), विपिन (छह), विशाल (दो) बताए थे। बच्चों के भटकने के संबंध में अमर उजाला के 27 जून के अंक में खबर छपी थी। यह खबर ग्राम हरियावाला में किराए पर रह रही बच्चों की मां मीना ने देखी। उसने ग्राम प्रधान राजकुमार के माध्यम से सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा डॉ. रजनीश बत्रा से संपर्क किया। डॉ. बत्रा ने बताया कि देहरादून से लौटकर वह शुक्रवार को कार्रवाई करेंगी। मीना ने बताया कि वह मूलत: जगदीशपुर इलाहाबाद की निवासी है। उसका विवाह वेदनाथ से हुआ था, जिससे उसके चार पुत्र हैं। शक्तिफार्म (सितारगंज) निवासी किशन उर्फ विष्णु उसके पति के साथ मजदूरी करता था। प्रेम प्रसंग होने पर छह माह पूर्व वह बच्चों को साथ लेकर विष्णु के साथ सितारगंज आ गई। पिछले दो माह से विष्णु उर्फ किशन काठगोदाम में मजदूरी कर रहा है। ठाकुरद्वारा के मदारपुर निवासी नन्हे भी वहां मजदूरी करता था। उसके साथ नजदीकियां बढ़ने पर वह विष्णु को छोड़कर नन्हे के साथ रहने लगी। उन्होंने हरियावाला में एक कमरा ले लिया। इस बीच नन्हे ने उसके साथ मारपीट की। इससे उनके संबंध बिगड़ गए। 25 जून को बच्चे गांव में एक ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। जहां से नन्हें उन्हें अपने साथ हल्द्वानी ले गया जबकि एक पुत्र नंदू घर पर ही रह गया। घटना के बाद से नन्हे भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed