{"_id":"5a89dfad4f1c1ba3268baf63","slug":"101518985133-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओ को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओ को घेरा
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी और व्यापारियों नेताओं ने रविवार को थानाध्यक्ष डीआर आर्या का घेराव किया। उन्होंने पांच फरवरी को विवाह समारोह में दूल्हे के भाई को गोली मार घायल करने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
जिला कांग्रेस सचिव भूपेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि टैक्सी यूनियन हल्द्वानी के अध्यक्ष भारत भूषण पांच फरवरी को यहां आए थे। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके छोटे भाई जितेंद्र कन्नौजिया को गोली मार घायल कर दिया था। इस पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन कार में सवार एक अन्य फरार आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ सकी है, जिस वजह से उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह हो रहा हैं। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे, एडवोकेट सचिन बेलवाल, भाजपा नेता दिनेश सांगुड़ी ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्या ने बताया कि परिजनों ने एक अन्य युवक की पहचान होने की बात कही है, जिस पर पुलिस ने तहरीर मांगी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी।