फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime in Transport Nagar Haldwani

खाने का पैसा मांगने पर स्कूटी में आग लगाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crime in Transport Nagar Haldwani
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में खाने के पैसे मांगने को लेकर गालीगलौज के बाद आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तिवारी नगर बिंदुखत्ता निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में काम करता है। घर से दूर होने के कारण वह रात में अक्सर होटल में ही सो जाता है। वीरेंद्र का आरोप है कि राहुल नेगी अक्सर अपने साथियों के साथ रात में शराब में नशे खाना खाने आता है और पैसे मांगने पर गालीगलौज करता है। 20 मार्च को राहुल अपने साथियों के साथ शाम को लगभग पांच बजे होटल में आया। खाना खाने के बाद जब पैसे मांगे तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। इस बीच वह दुकान को आग लगाने की धमकी देकर चला गया। रात में लगभग सवा दस बजे उसकी आंख खुली तो उसने शटर के पास धुआं उठता देखा। जब उसने छत पर चढ़कर देखा तो उसकी स्कूटी जल रही थी। उस समय राहुल अपने साथियों के साथ पास में ही खड़ा था। वीरेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed