{"_id":"61ec5d766b03a74bc5747298","slug":"crime-in-ramnagar-ramnagar-news-hld451703462","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद पुलिस ने रामनगर में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद पुलिस ने रामनगर में दी दबिश
विज्ञापन
Crime in Ramnagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। मुरादाबाद पुलिस ने रामनगर की एक आयुर्वेद कंपनी पर छापा मारा है। पुलिस लैपटॉप सहित कुछ सामान ले गई है। मुरादाबाद पुलिस काशीपुर से तीन युवतियों को हिरासत में लेकर रामनगर आई थी और जांच पड़ताल के बाद लौट गई।
रामनगर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मुरादाबाद कांठ ग्राम शाहपुर निवासी रियाजुउद्दीन पुत्र जमील ने थाना छजलैट में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि करीब तीन साल पहले एक आयुर्वेद कंपनी से लंबाई बढ़ाने का प्रोडक्ट लिया था। पांच प्रोडक्ट की कीमत लगभग 30 हजार रुपये थी। कंपनी का प्रोडक्ट प्रयोग करने के बाद कोई फायदा नहीं हुआ तो कंपनी हेड से शिकायत की और पैसा रिफंड करने के लिए कहा। कंपनी ने पैसा नहीं लौटाया।
पौने तीन वर्ष बीतने के बाद अज्ञात नंबर से तीन महीने पहले कॉल आया कि आपने हाइट बढ़ाने का प्रोडक्ट लिया था और कोई फायदा नहीं हुआ। पैसे लौटने के नाम पर 86,000 रुपये की ठगी की। सीओ ने बताया कि रामनगर में आयुर्वेद कंपनी का ऑफिस है और मुरादाबाद पुलिस काशीपुर से तीन युवतियों को पकड़कर लाई थी। रामनगर के ऑफिस से लैपटॉप आदि अपने साथ ले गई है। मुरादाबाद पुलिस का रामनगर पुलिस ने भी सहयोग किया।