फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cricketer Mohammed Shami taught bowling tricks to students in Nainital

Mohammed Shami: नैनीताल में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने बच्चों से बातचीत की, छात्रों को क्रिकेट की बारीकियां बताईं

Thu, 25 Apr 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:36 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुधवार को नैनीताल के शेरवुड कॉलेज पहुंचे। क्रिकेट खिलाड़ी को अपने बीच पाकर विद्यार्थी खासे उत्साहित थे। मो.शमी ने विद्यार्थियों को गेंदबाजी की बारीकियां बताई।

विज्ञापन
Cricketer Mohammed Shami taught bowling tricks to students in Nainital
गेंदबाज मो. शमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मो. शमी बुधवार को नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल शेरवुड कॉलेज पहुंचे। क्रिकेट खिलाड़ी को अपने बीच पाकर विद्यार्थी खासे उत्साहित थे। मो.शमी ने विद्यार्थियों को गेंदबाजी की बारीकियां बताई। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने मो. शमी को विद्यालय के इतिहास की जानकारी देते हुए वर्तमान सुविधा और पठन-पाठन की जानकारी दी। इसके बाद शमी ने विद्यालय की क्रिकेट टीम से भी मुलाकात की। यही नहीं उन्होंने गेंदबाजी को लेकर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही क्रिकेट की बारीकियां भी बताईं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: सड़क हादसों के लिहाज से संवेदनशील हैं नैनीताल-यूेम नगर, चंपावत- बागेश्वर में राहत; जानिए डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शेरवुड कॉलेज में शिक्षण के साथ खेल को लेकर भी छात्रों में बेहद उत्साह है। कॉलेज कैप्टन पृथ्वीराज कुमार ने शमी का आभार जताया। छात्रों ने मो. शमी के साथ तस्वीरें लेकर मुलाकात को यादगार बनाया। इसके बाद शमी लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed