फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cricket in nainital

व्यापार मंडल ब्लू व वोट एंड फोटोग्राफर एसोसिएशन ने जीता मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cricket in nainital
नैनीताल। एजी ऑफिस हाईकोर्ट की ओर से आयोजित 11वीं जुडिशल क्रिकेट कप प्रतियोगिता डीएसए मैदान में शुरू हो चुकी है। पहले दिन व्यापार मंडल ब्लू और वोट एंड फोटोग्राफर एसोसिएशन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए एजी ऑफिस हाईकोर्ट ने निर्धारित 15 ओवरें में छह विकेट पर 122 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक इमरान ने 50 और गौरी ने 39 रनों की पारी। खेली व्यापार मंडल की ओर से महेंद्र ने दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में व्यापार मंडल ब्लू ने 15 ओवर में पांच विकेट के पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें सर्वाधिक अभिषेक ने 34 और बॉबी ने 30 रनों का योगदान दिया। एजी ऑफिस हाईकोर्ट की ओर से सुरेंद्र ने दो विकेट लिए। दूसरा मैच बोर्ड एंड फोटोग्राफर एसोसिएशन और ऐरीज के मध्य खेला। जिसमें प्रथम बल्लेबाजी करते हुए वोट एंड फोटोग्राफर एसोसिएशन ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट पर 158 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक शादाब ने 50 और यूसुफ ने 33 रनों का योगदान दिया। ऐरीज की ओर से इंद्रनील ने दो विकेट लिए। जवाब में ऐरीज की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट पर 88 रन ही बना सकी। जिसमें सर्वाधिक सौरव ने 22 महेंद्र ने 20 रनों का योगदान दिया। बॉर्डर फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से जावेद चार व शादाब ने दो विकेट लिए। निर्णायक की भूमिका आनंद मेहता, सतीश उपाध्याय, विनीत पाठक और मोहम्मद बिलाल ने जबकि स्कोरर धीरज पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed