फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cricket in Nainital

कंबाइंड एजुकेशन व होटल रेस्टोरेंट एंड ट्रैवल्स एसोशिएशन ने मैच जीते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Nainital
नैनीताल। 26वीं अंतर कार्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के शुक्रवार को दो प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जिसमें कंबाइंड एजूकेशन और होटल रेस्टोरेंट एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएसए मैदान में पहला मैच कंबाइंड एजूकेशन और कंबाइंड व्यापार मंडल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापार मंडल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। बंटू रहमान ने 78 और निशांत मेहता ने 35 रनों की पारी खेली। जवाब में कंबाइंड एजूकेशन ने 19.4 ओवर में ही जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजयी टीम की ओर से गोविंद ने 58 और पंकज ने 45 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच होटल रेस्टोरेंट एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल रेस्टोरेंट एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। वसीम ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली और जितेंद्र ने 40 रन बनाए। जवाब में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना पाई। इमरान ने 50 और महेंद्र ने 20 रन बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed