फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Create a land bank in the district: DM

जिले में भूमि बैंक बनाएं : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Create a land bank in the district: DM
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वन भूमि के लंबित प्रकरणों और उन पर लगी आपत्तियों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय सभागार में वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की प्रभागवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि बैंक बनाया जाए और जिन प्रकरणों में क्षतिपूरक भूमि की आवश्यकता है, उनके लिए जल्द भूमि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने लोनिवि के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह आवश्यकतानुसार अमीनों की मांग के लिए मांग पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि वन, लोनिवि और अन्य सड़क निर्माण की संस्थाएं आपसी समन्वय से सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लें। समीक्षा के दौरान पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पीएमजीएसवाई के 29 प्रकरण ऑनलाइन हैं, इनमें दो प्रकरण यूजर एजेंसी पर लंबित हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड नैनीताल ने बताया कि 12 प्रकरण ऑनलाइन किए हैं, इनमें तीन प्रकरण नोडल स्तर पर लंबित हैं। लोनिवि हल्द्वानी ने छह प्रकरण ऑनलाइन किए हैं, इनमें दो प्रकरण नोडल स्तर पर लंबित हैं और एक प्रकरण में नोडल स्तर से आपत्तियां लगी हैं, जिनका निस्तारण किया जा रहा है। लोनिवि भवाली डिवीजन के चार, नैनीताल के पांच और रामनगर के सात प्रकरण विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed