{"_id":"6a4175f4e360f960bd0584b7","slug":"cpu-returned-a-purse-filled-with-cash-and-gold-jewelry-nainital-news-c-418-1-shld1006-7968-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीपीयू ने लौटाया नकदी, सोने के आभूषणों से भरा पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीपीयू ने लौटाया नकदी, सोने के आभूषणों से भरा पर्स
Mon, 29 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंची महिला सैलानी का पर्स रविवार को क्षेत्र में गिर गया। कैंची धाम में तैनात सीपीयू टीम के उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा और कांस्टेबल रोहित सिंह को सड़क किनारे पर्स गिरा हुआ मिला। पुलिस ने आधार कार्ड की मदद से महिला से संपर्क किया। पर्स सोनाली देवी निवासी हाउस नंबर-8 सी ब्लॉक सेक्टर, गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा का निकला। पर्स में 30 हजार नकद, सोने की कान की बालियां और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। संवाद
विज्ञापन