फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cowshed leopard entered the village of captivity

गौशाला में घुसे तेंदुए को ग्रामीण ने किया कैद

Sun, 07 Jun 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ भीमताल (नैनीताल)
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ भीमताल (नैनीताल) Updated Sun, 07 Jun 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cowshed leopard entered the village of captivity

बीती शाम जंतवालगांव स्थित एक गौशाला में तेंदुआ घुस गया। उसी वक्त जानवरों को चारा देने पहुंचे बहादुर की नजर जैसे ही तेंदुए पर पड़ी तो उसने गौशाला से बाहर निकलकर दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, जिससे तेंदुआ गौशाला में कैद हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर काठगोदाम और नैनीताल से पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह तेंदुए को बेहोश कर गौशाला से बाहर निकाला। देर रात तेंदुए को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया गया। जंतवालगांव निवासी रघुवर सिंह जंतवाल के घर के पास ही उनकी गौशाला है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे जंतवाल के घर में काम करने वाला बहादुर नामक युवक जानवरों को चारा देने के लिए जैसे ही गौशाला में गया तो वहां तेंदुआ नजर आया। इसके बाद बहादुर ने बाहर निकलकर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और चीख पुकार शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर रात करीब दस बजे वन विभाग के एसडीओ उमेश तिवारी, आरओ मनोरा रेंज मुकुल शर्मा, आरओ जू मनोज साह, मनोज कुमार पांडे, आनंद लाल समेत कई वन कर्मी पिंजरा और ट्रेंकुलाइजर गन लेकर मौके पर पहुंचे। बाहर से ग्रामीणों का शोर सुन तेंदुआ गौशाला के एक कोने में दुबक गया।

एसडीओ तिवारी ने बताया कि ढाई-तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को किसी तरह ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तेंदुए की उम्र लगभग नौ साल के करीब है और वह नर है।


उन्होंने बताया कि तेंदुए के एक पंजे में चोट थी और उसकी बाई आंख पूरी तरह से सफेद थी। एसडीओ के मुताबिक हो सकता है कि तेंदुए को बाई आंख से नहीं दिखता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed