{"_id":"5711412d4f1c1b6f164a6d5d","slug":"cowshed-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
विधायक पहुंचे गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। श्रीलंका टापू गांव में एक किसान की गौशाला में आग लग जाने से चार मवेशी जिंदा जल गए। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और एसडीएम पंकज उपाध्याय ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
बिंदुखत्ता से गौला नदी पार बसे श्रीलंका टापू निवासी गोविंद सिंह बिष्ट की गौशाला में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गौशाला कुछ ही देर में जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
चार मवेशी आग में जिंदा जल गए, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। शुक्रवार दोपहर पूर्व श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और एसडीएम पंकज उपाध्याय ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दी।
विज्ञापन