फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covid Vaccination in Nainital

4794 किशोरों ने लगाई वैक्सीन, आज 8500 का लक्ष्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Nainital
Covid Vaccination in Nainital
हल्द्वानी। कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को जिले में कोविड संक्रमण के 55 मामले आए। मंगलवार को 26 केस आए थे। दोगुने से भी अधिक केस मिलना बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव रोगी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पूरे मंडल में बुधवार को 115 संक्रमित रिपोर्ट किए गए। इनमें अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में नौ, चंपावत में तीन, पिथौरागढ़ में छह और ऊधमसिंह नगर में 37 मामले शामिल हैं। उधर, 30 दिसंबर को दुबई से पहुंचे एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कपिल विहार निकट पनचक्की चौराहे दमुवाढूंगा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा है।
विज्ञापन

पर्यटक समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि
नैनीताल। नगर में एक पर्यटक समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। जबकि पुलिस पर्यटक की तलाश कर रही है। नगर के मल्लीताल मेविला कंपाउंड क्षेत्र निवासी (65) बुजुर्ग, (56) वर्षीय महिला और भोपाल से नैनीताल घूमने आए पर्यटक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया एक पर्यटक समेत 2 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद नैनीताल मल्लीताल निवासी दो लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं भोपाल निवासी लापता पर्यटक की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिक्कू की रिपोर्ट निगेटिव
हल्द्वानी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभा में देहरादून गए आम आदमी पार्टी प्रवक्ता समित टिक्कू की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह दो दिनों से आइसोलेट थे। सुरेश चंद्र आर्य की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
बच्चों को चिह्नित करने के डीएम के निर्देश
नैनीताल। सरकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों का कोरोना टीकाकरण तो शुरू कर दिया है लेकिन इस दौरान शीतकालीन अवकाश होने के कारण कई किशोर किशोरी या तो अपने मूल निवास जा चुके हैं या फिर मौज मस्ती के लिए कहीं बाहर गए हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण का रोजाना का लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पा रहा है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने ऐसे सभी किशोर किशोरियों को चिह्नित कर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को इसकी सूचना देने के निर्देश दिए हैं ताकि किशोर किशोरी जहां भी हैं वे वहीं कोरोना की पहली डोज लगा सकें।
क्वारंटीन सेंटर खाली, दस मरीज होम आइसोलेशन में
नैनीताल। बीते एक पखवाड़े में नैनीताल के अलग-अलग क्षेत्रों में दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि सूखाताल में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर खाली पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में स्थित पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) के एक हिस्से को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने कहा कि शहर में संक्रमित मिलने वाले प्रत्येक मरीज के संपर्क में आए 40-50 लोगों की जांच की जा रही है। अभी तक संपर्क में आए अधिकांश लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पुलिस-प्रशासन लापरवाह तो कोरोना भी क्यों करे किसी की परवाह
नैनीताल। नैनीताल में एक के बाद एक कोरोना संक्रमित सैलानी गायब हो रहे हैं। ऐसे में नैनीताल ही नहीं बल्कि आसपास के पर्यटक स्थलों में भी संक्रमण के फैलने का खतरा कई गुना ज्यादा बना हुआ है। सैलानियों के गायब होने के मामले को न तो पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और न ही जिला प्रशासन ने।
बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बीते छह दिनों में चार पर्यटक कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। इनमें एक सैलानी की रिपोर्ट 31 दिसंबर को आई जबकि दो सैलानियों (पिता-पुत्र) उनकी रिपोर्ट दो जनवरी को आई। एक सैलानी की रिपोर्ट बुधवार को अस्पताल प्रबंधन को मिली है। यह चारों सैलानी महाराष्ट्र से नैनीताल घुमने आए थे। बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधन को जब इन चारों सैलानियों के संक्रमित होने की जानकारी हुई तो उनके फोन नंबर पर संपर्क किया लेकिन चारों में से किसी भी सैलानी से स्वास्थ्य अधिकारियों की बात नहीं हुई। सभी का नंबर स्विच ऑफ मिला।
अस्पताल प्रबंधन ने चारों कोरोना संक्रमित सैलानियों से संपर्क न होने की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी। पुलिस और जिला प्रशासन ने सैलानियों की खोजबीन के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किए। चारों सैलानी नैनीताल या आसपास के क्षेत्रों में ही हैं या फिर अपने घरों को लौट गए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
संक्रमित सैलानियों के बारे में भी पुलिस प्रशासन अपने स्तर जानकारी जुटाने के साथ-साथ सैलानियों के गृह क्षेत्र के अधिकारियों को उनके संक्रमित होने की सूचना उपलब्ध करा रहा है।

धीराज सिंह गर्ब्याल डीएम
4794 किशोर किशोरियों को लगा टीका
नैनीताल/हल्द्वानी। बुधवार को जिले में तीसरे दिन 4794 किशोर किशोरियों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में 69 हजार 272 किशोर किशोरियों का टीकाकरण होना है जिसमें से अब तक 18 हजार से अधिक को टीका लगाया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी 45 स्कूलों में 8500 किशोरों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed