फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covid in Haldwani

जिले में 450 से अधिक कोरोना के नए रोगी मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Covid in Haldwani
Covid in Haldwani
हल्द्वानी। जिले में सैकड़ों की संख्या में नए रोगियों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जनपद में 451 कोरोना के नए रोगी मिले हैं, यह जनवरी माह की सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

जिले में चार दिन के अंदर दूसरी बार चार सौ से अधिक कोरोना रोगी मिले हैं। मंगलवार को 451 कोरोना के नए रोगी मिले हैं। इससे पहले आठ जनवरी को 404 रोगी मिले थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशासन के सहयोग से एलआईसी में 76, आरटीओ कार्यालय 71 और एसबीआई से दो सौ सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज परिसर स्थित जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। 10 जनवरी को अस्पताल में दस रोगी भर्ती थे, जबकि मंगलवार को संख्या बढ़कर 17 हो गई। ज्ञात हो कि अभी तक जिले में कोरोना 41141 रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि इको टाउन, नारायण नगर इंटर कालेज के सामने वाली गली और नयाल स्टोर के सामने वाली गली प्रेमपुर लोशज्ञानी में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
तिथि रोगी
- 07 जनवरी - 233
- 08 जनवरी- 404
- 09 जनवरी- 139
- 10 जनवरी- 220
- 11 जनवरी- 451
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed