फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Coronas are heavy with other diseases

अन्य बीमारियों के साथ कोरोना पड़ रहा भारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Coronas are heavy with other diseases
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में दो सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इलाज से जुड़े चिकित्सकों के अनुसार इसमें अधिकतर उन लोगों की मौत हुई है, जिनको कोरोना होने से पहले गुर्दे समेत अन्य बीमारियां थी।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में कुमाऊं से कोरोना के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जाता है। अस्पताल में अप्रैल से मरीजों की भर्ती होने का क्रम जारी हो गया था। इस अप्रैल से दस अक्तूबर तक 203 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। डॉक्टरों के अनुसार इसमें से अधिकतर की उम्र 55 से 70 साल के मध्य थी। इसके साथ ही जिन मरीजों की मौत हुई है, उनको कोरोना होने के साथ ही पहले से भी कोई अन्य बीमारी थी।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार इसमें गुर्दे की बीमारी वाले जिनकी डायलिसिस चल रही थी। इसके अलावा कैंसर, पुराने सांस की बीमारी, हार्ट समेत अन्य दिक्कत रही हो। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी के अनुसार जिन मरीजों की मौत हुई है, उसमें से काफी मरीजों की कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही पहले किडनी की बीमारी समेत अन्य शिकायत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएच से स्वस्थ होकर 1685 डिस्चार्ज
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव 2160 और कोरोना के संदिग्ध 1214 मरीज भर्ती हो चुुके हैं। अस्पताल से 1685 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अस्पताल में रोगियों के इलाज के लिए प्लाज्म थेरेपी की सुविधा भी शुरू की गई। इसके अलावा आक्सीजन प्वाइंट समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed