{"_id":"5f1c592a8ebc3e9feb2353e3","slug":"corona-positivity-rate-a-patient-getting-on-16-tests-haldwani-news-hld3910343174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिविटी रेट : 16 टेस्ट पर मिल रहा एक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिविटी रेट : 16 टेस्ट पर मिल रहा एक मरीज
विज्ञापन
हल्द्वानी लाइन नंबर 8 में नहीं दिखा लॉक डाउन का असर। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। जनपद में कोरोना केस बढ़ते ही जा रहे हैं। मई में सवा सौ टेस्ट पर एक कोरोना मरीज रिपोर्ट हो रहा था, अब मौजूदा 16 टेस्ट पर ही एक मरीज रिपोर्ट हो रहा है।
12 मई को यहां 116 टेस्ट पर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलता था लेकिन इसके बाद कोरोना मरीज की बढ़ी रफ्तार अभी तक कायम है। हालात यहां तक हो गए हैं कि 10 जुलाई तक 18 टेस्टों पर ही एक पॉजिटिव केस मिलने लगा। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। पिछले सात दिनों में हर 11 टेस्ट के बाद एक कोरोना मरीज मिल जाता है। फिलहाल अब स्थिति ये है कि 16 टेस्ट के बाद एक पॉजिटिव केस मिलता है। इससे साबित होता है कि लॉकडाउन में ढील के बाद से ही जनपद में कोरोना के मामले घने भी होते जा रहे हैं और पिछले तीन माह में हम यहां तक पहुंच गए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी भी कोरोना के सामुदायिक प्रसार की बात से इनकार कर रहा है।
एंटीजन टेस्ट की बढ़ती संख्या
हल्द्वानी। जनपद में 145 कोरोना सैंपलों के नतीजों का इंतजार है। वहीं अब आरटीपीसीआर के साथ ही एंटीजन टेस्ट बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले शुरू हुए इन टेस्टों की संख्या 1600 पार हो गई है। शनिवार को भी जहां एंटीजन किट से 126 टेस्ट हुए तो आरटीपीसीआर से 51 टेस्ट ही हुए। एंटीजन टेस्ट की खासियत यह है कि इसमें मरीज को आइसोलेट नहीं करना पड़ता है और नतीजा भी जल्दी आता है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि जनपद में अभी कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है। हम टेस्ट ज्यादा करा रहे हैं और संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट कर रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट बढ़ा है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जांच के दायरे में ला रहे हैं।