फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona positive patient escaped from base

कोरोना पॉजिटिव मरीज बेस से हुआ फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corona positive patient escaped from base
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में बृहस्पतिवार को एंटीजन रैपिड टेस्ट किट में कोरोना पॉजिटिव आया व्यक्ति अस्पताल में बिना बताए घर चला गया। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी देने पर उसे एसटीएच भिजवाया गया। अस्पताल के फ्लू वार्ड में बुखार की जांच के लिए एक युवक पहुंचा। बुखार जांच के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने उसे कोरोना जांच के लिए कहा। एंटीजन टेस्ट से उसकी कोरोना जांच की गई, इसमें वह पॉजिटिव आया। डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने उसे बताया कि अब उसे एसटीएच में भर्ती किया जाएगा। इतने में वह युवक कोई बहाना बनाकर अस्पताल से फरार हो गया। बाद में जब यह जानकारी अस्पताल स्टाफ को पता चली तो उनके हाथ पांव फूल गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। बताया कि जब उसे फोन किया गया तो उसने घर आकर कपड़े लेने की बात कही। फिलहाल उसे एसटीएच में भर्ती करवा दिया गया है। इधर, अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने कहा कि एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आए मरीज के अस्पताल से बिना बताए जाने का पता चलते ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed