फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona positive found in Jangdaba Nagar, Okhalkanda and Ramnagar

जंगदबा नगर, ओखलकांडा और रामनगर में मिले कोरोना पाजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Corona positive found in Jangdaba Nagar, Okhalkanda and Ramnagar
हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में परमिशन पास बनाने के लिए कतार में खड़े लोग। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोविड 19 के मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगदबा नगर हल्द्वानी, ओखलकांडा और रामनगर निवासी तीन लोगों के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जगदंबा नगर मुखानी निवासी 24 वर्षीय व्यक्ति 20 तारीख को दिल्ली से आया था। हल्द्वानी स्टेडियम में जांच के दौरान उसको हल्का बुखार था। बुखार का पता चलने पर सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया था और सैंपल लेकर जांच को भेजा था। जांच के बाद आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ओखलकांडा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को फेफड़े में गांठ है और सांस लेने में तकलीफ लेने के साथ ही खांसी का मरीज है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि ओखलकांडा निवासी वृद्ध कुछ दिन पहले बेस अस्पताल में दिखाने आया था। तबियत खराब होने के कारण उसको भी 20 मई को एसटीएच में भर्ती कराया गया था और कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। संपर्क में लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। बताया कि एसटीएच में कोरोना के 43 मरीज भर्ती हैं और आइसोलेशन में 30 मरीज रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए 347 का लिया गया सैंपल
अल्मोड़ा के 90, बागेश्वर के 124 और नैनीताल के 133 लोग शामिल
हल्द्वानी। महाराष्ट्र से बसों से हल्द्वानी पहुंचे 347 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया। एसीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले लोगों का डाटा अलग से तैयार किया गया था। महाराष्ट्र से बसों से अल्मोड़ा के 90, बागेश्वर के 124 और नैनीताल के 133 लोगों के सैंपल लिए गए। सभी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। कहा कि संवेदनशील राज्यों से आ रहे लोगों को लेकर खासी सतर्कता बरती जा रही है। जिले के सात क्वारंटीन सेंटर में 148 लोगों को रखा है। जबकि छह शेल्टर होम में 14 लोग हैं। बताया कि एक मार्च से अभी तक 1993 के सैंपल जांच को भेजे गए। 1850 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 42 की रिपोर्ट पाजिटिव आई। चार सैंपल रिजेक्ट हुए, 97 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज 97 सैंपल जांच को भेजे गए। 219 के रिपीट सैंपल भेजे गए। जिसमें 17 की रिपोर्ट पाजिटिव आई और 202 की रिपोर्ट निगेटिव आई। दूसरी ओर आज सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने रेड जोन से आए 385 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा।

-
आजाद नगर और ओखलकांडा में केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग परेशान
हल्द्वानी। आजाद नगर लाइन नंबर 19 और ओखलकांडा में कोरोना पाजिटिव केस मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए आजाद नगर में महिला का पाजिटिव आना अबूझ पहेली बनी हुई है। विभाग अभी इस पहली को सुलझा भी नहीं पाया था कि आज ओखलकांडा के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पाजिटिव आने से विभागीय अधिकारियों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। विभाग ने क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों और एएनएम को इस बात का पता लगाने के लिए सक्रिय कर दिया है कि आखिर दोनों केस पाजिटिव कैसे आए हैं। इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि आजादनगर लाइन नंबर 19 निवासी महिला किसी कोरोना पाजिटिव मरीज के संपर्क में आई या फिर उसके घर पर कोई कोरोना पाजिटिव मरीज आया था। ओखलकांडा निवासी बुजुर्ग बेस अस्पताल में कुछ समय पहले इलाज के लिए आए थे। इस बात की जानकारी ली जा रही है कि बेस अस्पताल के अलावा भी बुजुर्गवार किसी से मिले थे या किसी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए। कहीं ऐसा तो नहीं कि ओखलकांडा में कोई कोरोना पॉजिटिव प्रवासी पहुंचा हो।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सभी पहलूओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। साथ ही इसमें एलआईयू की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed