{"_id":"6068c1298ebc3e5908695549","slug":"corona-investigation-of-300-tourists-nainital-news-hld420435020","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 पर्यटकों की कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 पर्यटकों की कोरोना जांच
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में आने वाले पर्यटकों को दो जगहों पर कोरोना जांच कराकर ही नगर में प्रवेश दिया जा रहा है। तीसरे दिन भी नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग ने 300 पर्यटकों की कोरोना जांच की। पर्यटकों को बिना थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं करने दिया। साथ ही पर्यटकों की रैंडम कोरोना जांच भी की गई।
शनिवार को तल्लीताल टोल चुंगी और बारापत्थर चेक पोस्ट पर मेडिकल टीम ने पूरे दिन यूपी, दिल्ली और अन्य राज्य से आने वाले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही पर्यटकों की रैंडम जांच भी की गई। मेडिकल टीम ने करीब 300 पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। कई कई पर्यटक कोविड निगेटिव रिपोर्ट भी लेकर आए थे।
बीडी पांडे अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि तल्लीताल चुंगी व बारापत्थर में पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान दोनों जगहों पर 15 पर्यटकों की रैंडम कोरोना जांच की गई, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इधर, अस्पताल में भी कोरोना जांच का सिलसिला जारी है। फिलहाल देर शाम तक नगर में कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।