फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona confirmed in two patients, both from Dehradun

दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in two patients, both from Dehradun
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज की वायरोलाजी लैब में दो लोगों की सैंपल जांच में उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों रिपोर्ट देहरादून की हैं। प्रदेश में कोरोना के अब तीन मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कुल 39 सैंपल की जांच की गई। जांच के बाद बृहस्पतिवार को दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, जबकि 37 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां अब तक 84 सैंपल की जांच हो चुकी है और तीन पॉजिटिव आए हैं बाकी सभी निगेटिव हैं। डॉ. भैसोड़ा के अनुसार मंगलवार की शाम को एक व्यक्ति देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गया था और विदेश से आने की बात कही थी। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रख दिया है और सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध व्यक्ति की छुट्टी कर दी गई है और उसे घर में आइसोलेशन में रहने का कहा गया है। रामनगर में भी विदेश से लौटकर आए एक व्यक्ति को भर्ती किया गया था और सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में दर्द और जुकाम का एक संदिग्ध पहुंचा एसटीएच
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में दुबई से लौटकर आए एक संदिग्ध व्यक्ति के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। कोरोना संदिग्ध अस्पताल में भर्ती होने को तैयार नहीं था। उसे पुलिस का डर दिखाकर भर्ती किया गया। साथ ही जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।

एसटीएच में बृहस्पतिवार को दुबई से लौटकर आया एक व्यक्ति एंबुलेंस से पहुंचा। उसने सीने में दर्द और जुकाम-खांसी की बात बताई। लक्षण सुनते ही इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ डॉक्टरों को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस की बात सुनकर व्यक्ति भर्ती हो गया। आइसोलेशन में ले जाकर डॉक्टरों ने परीक्षण किया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed