फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett Park will be Gulzar on Diwali

कॉर्बेट पार्क दीपावली पर रहेगा गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Corbett Park will be Gulzar on Diwali
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट में सैलानी दिवाली के अवसर पर भी जंगल भ्रमण के लिए पहुंचे। शहर की चकाचौंध और शोरशराबे से दूर कॉर्बेट पार्क में वनराज के दर्शन की लालसा लिए सैलानियों ने वन्य जीवों का दीदार किया। पार्क के बिजरानी, गर्जिया, झिरना और ढेला में सैलानियों की बुकिंग से कॉर्बेट पार्क फुल है।
विज्ञापन

कॉर्बेट के बिजरानी, गर्जिया, झिरना जोन में 30-30 जिप्सियां सुबह व 30-30 शाम को एवं ढेला में 15 जिप्सियां सुबह व 15 शाम को सफारी कराती हैं। एक जिप्सी में छह सैलानी जंगल सफारी का आनंद लेते हैं। कॉर्बेट के स्वागत कक्ष प्रभारी ललित आर्य के अनुसार दीपावली के दिन भी कॉर्बेट के सभी जोन फुल हैं और पर्यटक डे व नाइट सफारी का आनंद लेने पहुंचे हैं। इधर, सैलानियों को रिजॉर्ट व होटलों में परिवार माहौल देने का होटल स्वामियों ने पूरा प्रबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed