फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett Park also deserted by Corona outbreak

कोरोना के प्रकोप से कॉर्बेट पार्क भी वीरान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
Corbett Park also deserted by Corona outbreak
रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को गर्जिया जोन सुनसान पड़ा। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना के प्रकोप का असर पर्यटन कारोबार पर पड़ने लगा है। एक सप्ताह पहले तक पर्यटकों से गुलजार रहने वाले रामनगर में भी वीरानी छाने लगी है। होटल-रिजॉर्ट में ठहरने और कॉर्बेट में सफारी की बुकिंग रद्द होने से कारोबारी परेशान हैं।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 18 मार्च को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को बंद कर दिया था। जून में कॉर्बेट पार्क को सफारी के लिए खोला गया था। पिछले साल नवंबर के बाद पर्यटन गति पकड़ रहा था। शांत वादियों में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने से रामनगर गुलजार रहने लगा था। अप्रैल की शुरुआत से फिर पर्यटकों की संख्या अचानक घटने लगी है। बाहरी पर्यटकों के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता और कई प्रदेशाें में सप्ताहांत में लॉकडाउन लगने से रामनगर में वीरानी छा गई है। पर्यटक कॉर्बेट में अपनी बुकिंग को रद्द कर रहा हैं। कॉर्बेट में चार अप्रैल के बाद से करीब 100 पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कराई है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि चार अप्रैल तक पर्यटकों की अच्छी खासी आमद थी, लेकिन अब वह बुकिंग रद्द करा रहे हैं।
विज्ञापन

होटलों में 80 प्रतिशत बुकिंग निरस्त
वर्तमान में होटलों की 80 प्रतिशत तक बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। इसे देखते हुए होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शुक्रवार को आपात बैठक हुई। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान ने बताया कि एसोसिएशन जिला प्रशासन ने अनुरोध करेगा कि होटल के स्टाफ को फ्रंटलाइन वर्कर मानकर वैक्सीनेशन कराए। बॉर्डर पर आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं होने पर पर्यटकों को लौटाया जा रहा है। जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा कि जिन पर्यटकों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली हैं, उन्हें बॉर्डर पर न रोका जाए। बताया कि मांगों को मामले में 16 अप्रैल को दून में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में रामनगर के होटल एसो. से जुड़े लोग भी शामिल हाेंगे। बैठक में कमल त्रिपाठी, मुकुंद प्रसाद, केपी सिंह, विकास जिंदल, अनिरुद्ध लखोटिया, रितेश, पुनीत, आदि, मोहित अन्य होटल स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed