{"_id":"575b1f934f1c1b507e9c56f9","slug":"corbett-landscape-buck-sigh-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट लैंडस्केप में हिरन पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट लैंडस्केप में हिरन पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर।
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
जंगल में फायरिंग के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। कार्बेट लैंडस्केप में हिरन के झुंड पर फायर झोंककर भाग रहे पांच लोगों को वनकर्मियों ने घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए लोगों के कब्जे से वनकर्मियों ने एयरगन बरामद किया है। वन विभाग ने पंजाब के युवकों की गाड़ी भी जब्त कर ली है। कार्बेट लैंडस्केप के रामनगर डिवीजन की अपर कोसी टेड़ा गांव के पास ग्रासलैंड में शुक्रवार देर शाम कुछ युवक ग्रे रंग की गाड़ी में थे।
विज्ञापन
उन्होंने सड़क से गुजर रहे हिरन के झुंड पर फायर झोंक दिया। हालांकि फायर मिस हो गया। तभी पीछे से आ रहे स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना कोसी बैराज के पास बनी वन चौकी पर दी, लेकिन इस सूचना को गेट कीपर ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उन युवकों ने अमर उजाला को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने तत्काल इसकी सूचना डीएफओ को दी। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने चारों ओर से घेराबंदी शुरू कर दी। डीएफओ कहकशां नसीम ने घटना से रामनगर पुलिस को अवगत कराया। वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की घेरेबंदी के बाद पंजाब के पांचों युवकों को एयरगन के साथ पकड़ लिया गया। वन विभाग ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली। डीएफओ का कहना है कि ग्रासलैंड में कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन