{"_id":"79e70e4b2de0f78a7a95b477aebfbf58","slug":"corbett-cup-twenty20-cricket-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ और उत्तराखंड पुलिस जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ और उत्तराखंड पुलिस जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Fri, 30 Jan 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित कार्बेट कप टी-20 प्रतियोगिता में शुक्रवार को जेएसएच मेरठ और उत्तराखंड पुलिस ने जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश नैनवाल ने किया।
विज्ञापन
पहले मैच में जेएसएच मेरठ की टीम ने 151 रन बनाए। जवाब में ऐलीबोटर मेरठ की टीम मात्र 102 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरे मैच में बजरंगी क्लब रामनगर ने 129 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड पुलिस की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मैच के निर्णायक फईम कुरैशी, इरशाद, विजेंद्र पाल रहे। इस दौरान मनप्रीत सेठी, सलमान कुरैशी, फैज रहमान, फैजान, शब्बू, सलमान सिद्दीकी, आरिफ, शकील अहमद आदि मौजूद थे। क्लब सचिव मो. इसरार अंसारी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली, हल्द्वानी, ग्वालियर और मेरठ के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन