{"_id":"56eb052a4f1c1b50248b4b6c","slug":"corbett-could-come-today-in-remand-ramchandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क के रिमांड में आज आ सकता है रामचंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क के रिमांड में आज आ सकता है रामचंदर
ब्यूरो/रामनगर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों पांच खालों के साथ पकड़े गये तस्कर से खाल बरामद होने पर चार खालें कार्बेट पार्क के कालागढ़ डिवीजन के बाघों के होने की पुष्टि के बाद गुरुवार को प्रकरण की जांच करने आई केंद्रीय टीम में शामिल राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के अधिकारियों ने कालागढ़ डिवीजन का क्षेत्र देखा।
शुक्रवार को बावरिया गिरोह का तस्कर रामचंदर कार्बेट पार्क रिमांड पर आ सकता है। पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि एनटीसीए के आईजी डीपी वर्कवाल व डब्ल्यूसीसी के शरद ने लैंसडॉन व कालागढ़ के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद कालागढ़ के जंगल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि शिकारी रामचंदर शुक्रवार तक रिमांड में आ जाएगा। जिसके बाद उससे क्षेत्र का निरीक्षण कराया जाएगा। खोजबीन में गड्ढे देखे गये हैं। लेकिन खाल कहां छुपाई थी, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही बाघ कहां से मारे गये यह भी जाना जाएगा। शुक्रवार को भी केंद्रीय टीम जांच करेगी।