{"_id":"67212db4c94d82f4820103a4","slug":"controversy-regarding-excessive-duty-in-anesthesia-department-of-sth-haldwani-news-c-337-1-shld1032-115876-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसटीएच के एनेस्थीसिया विभाग में ज्यादा डयूटी को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसटीएच के एनेस्थीसिया विभाग में ज्यादा डयूटी को लेकर विवाद
Wed, 30 Oct 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां ज्यादा डयूटी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। सात डॉक्टरों ने विभाग में छोटी-छोटी बातों पर नोटिस मिलने और डयूटी के नियम सख्त होने की लिखित शिकायत चिकित्सा अधीक्षक और प्राचार्य से की है। साथ ही ऐसी स्थिति में काम करने में असमर्थता जताई है।
डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें लगातार 24 घंटे काम दिया जा रहा है, जिससे वे तनाव में हैं। वे अपने और परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं। उन पर शिशु संबंधी दायित्व और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी हैं। वे तनावपूर्ण माहौल में काम कर रहे हैं। बताया कि छोटी-छोटी बात पर उन्हें नोटिस दिया जा रहा है और उन्हें अवकाश तक नहीं दिया जा रहा है। कार्यों की निरंतर निगरानी से स्थिति और खराब हो रही है।
इसके बावजूद वे मरीजों की स्थिति देखकर उनका उपचार करते हैं। अब मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करने के बाद पत्र लिखने को मजबूर हुए हैं। शिकायत करने वाले डॉक्टरों में कुछ नियमित तो कुछ संविदा पर कार्यरत हैं। इधर, प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डयूटी को लेकर विवाद है। जल्द विभागीय बैठक लेकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।