फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Controversy over water filling, woman jumped in the lake

पानी भरने में विवाद , झील में कूदी महिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Controversy over water filling, woman jumped in the lake
प्रतीकात्मक।
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार शाम पानी भरने में विवाद होने के बाद भीमताल झील में छलांग मार दी। कांस्टेबल सुमित चौधरी और करिश्मा मेहता ने झील में कूदकर महिला को बचा लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शुक्रवार शाम एक महिला का अपनी जेठानी के साथ पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों में हाथापाई हो गई। इस पर महिला का पति उसे थाने लेकर पहुंचा और पति को समझाने का अनुरोध करने लगा। महिला थाने से उठकर चली गई और भीमताल झील में जाकर कूद गई। इस पर वहां मौजूद कांस्टेबल सुमित चौधरी और करिश्मा मेहता ने भी छलांग लगाकर महिला का डूबने से बचा लिया, इससे गुस्साई महिला ने दोनों कांस्टेबलों के हाथों में दांत काट दिया। घटना के बाद महिला के पति की तबीयत बिगड़ गई। इस पर पति को भीमताल सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष बोहरा ने बताया कि महिला की ओर से अपनी जेठानी के खिलाफ तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed