{"_id":"5763039b4f1c1be53811c4fc","slug":"controversy-over-the-death-of-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अल्मोड़ा के व्यापारी नेता की गर्भवती पत्नी की एसटीएच में बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। नवजात की हालत ठीक है। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर शहर के व्यवसायी और भाजपा नेता प्रकाश पंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। सदमे के चलते महिला के पति की हालत खराब हो गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के जौहरीबाजार निवासी व्यापारी नेता दीपक वर्मा ने अपनी गर्भवती पत्नी ललिता वर्मा का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद 14 जून को एसटीएच में भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर ललिता ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन प्री मैच्योर बेबी होने के कारण महिला को ब्लीडिंग होने लगी।
विज्ञापन
डाक्टरों ने महिला को कई यूनिट खून चढ़ाया, लेकिन देर रात महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी नेता के करीबी शहर के सराफा व्यवसायी भी अस्पताल पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और कोतवाल अस्पताल पहुंचे।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत किया। इस मामले में व्यवसायी की तरफ से एक प्रार्थनापत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। परिजनों ने बताया कि दीपक अल्मोड़ा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पिछले साल 15 फरवरी 2015 को ललिता से दूसरी शादी की थी। व्यापारी नेता की पहली पत्नी की ब्रेन ट्यूमर से मौत हुई थी। पहली पत्नी का बच्चा भी आठ साल का है।
व्यापारी नेता की पत्नी ललिता वर्मा के पिता हरि सिंह दानू भोलानाथ गार्डेन में रहते थे। हरि सिंह मूल रुप से गौरीशाल बाजपुर के रहने वाले हैं। बाजपुर से भी काफी रिश्तेदार हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचे थे। ललिता के मौत की सूचना के बाद से उनकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन उनको सांत्वना देने में लगे थे।