फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Controversy among contractors over auction

नीलामी को लेकर ठेकेदारों में विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Controversy among contractors over auction
नीलामी प्रक्रिया को लेकर ठेकेदारों में विवाद
विज्ञापन

आमडंडा डिपो में नहीं हो पाई वन उपज की नीलामी
वन निगम के अधिकारियों ने मध्यस्थता कराई
रामनगर (नैनीताल)। आमडंडा डिपो में नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर ठेकेदारों में विवाद हो गया। विवाद के चलते मौके पर जमकर हंगामा हो गया। बाद में वन निगम के अधिकारियों ने मध्यस्थता कराकर नीलामी को स्थगित कर दिया।

वन निगम के आमडंडा डिपो में बृहस्पतिवार को वन उपज की नीलामी होनी थी। इस दौरान वन व्यवसायी कल्याण समिति के ठेकेदारों ने नीलामी का विरोध किया। उनका कहना था कि हाल ही में उनके एक ठेकेदार साथी की मौत हुई और नियम के तहत शोक सभा करने के बाद इस नीलामी को अगली तारीख में करना चाहिए। इसे लेकर ठेकेदारों के गुटों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में वन निगम के अधिकारियों की मध्यस्थता में समझौता कराया गया और नीलामी को अगली तारीख के लिए टाल दिया। यहां हरीश चंद्र अरोड़ा, हेमंचद्र हर्बोला, संजीव कुमार, शफीक अहमद, सद्दीक हुसैन, लईक अहमद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या 30आरएनआर09पी - रामनगर आमडंडा डिपो में ठेकेदारों के बीच होती झड़प। अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed