{"_id":"66b2c7cbe37c6ca34c06bee7","slug":"controversial-teacher-attached-to-beo-office-haldwani-news-c-240-1-shld1006-104487-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विवादित शिक्षिका को बीईओ कार्यालय में किया अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विवादित शिक्षिका को बीईओ कार्यालय में किया अटैच
Wed, 07 Aug 2024 06:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज भतरौजखान में विवादित शिक्षिका को बीईओ हवलदार प्रसाद ने बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है। शिक्षिका को बीईओ कार्यालय में अटैच करने की कार्रवाई के बाद बुधवार से स्कूली बच्चे विद्यालय में आना शुरू करेंगे।
बता दें कि शिक्षिका के प्रताड़ित किए जाने से परेशान 173 बच्चे सोमवार और मंगलवार को विद्यालय नहीं पहुंचे थे। बच्चों और अभिभावकों ने शिक्षिका पर बच्चों के साथ मारपीट, गालीगलौज करने और कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया था। साथ ही 15 बच्चों ने विद्यालय से नाम कटवाने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र भेजा था। वहीं शिक्षिका पर कार्रवाई ना किए जाने से अभिभावकों और व्यापारियों में शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी थी। स्कूली बच्चों की प्रभावित होती पढ़ाई को देखते हुए बीईओ ने शिक्षिका को बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है। शिक्षिका के अटैच होने के बाद अभिभावकों ने बुधवार से बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही है। संवाद