फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Control in Road Accidents

सड़क हादसों को रोकने के लिए बैठक कर बनाएंगे सांझी रणनीति: डीआईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Control in Road Accidents
नैनीताल। सोमवार की देर रात चंपावत जिले में हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा है कि शीघ्र ही मंडल भर के लोनिवि, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर हादसों के लिहाज से खतरनाक सड़कों को चिह्नित कराते हुए हादसों की रोकथाम के उपायों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भी अपने क्षेत्रों में खतरनाक सड़कों की सूचना लोनिवि को उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में भरणे ने कहा कि कुमाऊं मंडल में अधिकांश क्षेत्रों में सड़कों के किनारे लगाए गए पैरापिट जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील सड़कों में कई जगह पैरापिट नहीं लगे हैं और सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। सड़कों में जगह जगह गड्ढे होने से भी हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों में विद्युत व्यवस्था भी नहीं है। इन तमाम कारणों की वजह से भी पहाड़ पर सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। भरणे ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए शीघ्र ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। प्रत्येक थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील सड़कों और स्थानों की जानकारी लोनिवि को उपलब्ध कराएं ताकि लोनिवि वहां क्रेस बैरियर बनवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed