फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   contractor fell to death

Nainital News: पुताई का मुआयना करने पहुंचे ठेकेदार की खिड़की से गिरकर मौत

Sat, 10 Jun 2023 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
contractor fell to death
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। रामपुर से नैनीताल रंगाई-पुताई के कार्य का मुआयना करने पहुंचे ठेकेदार की दो मंजिल भवन की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मीठाकुंआ रामपुर निवासी तारीख (48) मल्लीताल वेस्ट एंड कॉटेज में पुताई का काम करने के लिए घर का मुआयना करने आए थे। वह भवन के अंदर मौका मुआयना कर रहे थे। इस दौरान भवन के बाहर की दीवार देखने के लिए उन्होंने दो मंजिल की खिड़की से बाहर झांका। तभी अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल ठेकेदार को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तारीख को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed