फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contempt notice to DM Udham Singh Nagar and others

Nainital News: डीएम ऊधमसिंह नगर सहित अन्य को अवमानना नोटिस

Thu, 07 Sep 2023 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 07 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Contempt notice to DM Udham Singh Nagar and others
नैनीताल। हाईकोर्ट ने सितारगंज में व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक पर मूर्ति स्थापना व चौक निर्माण मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर के साथ ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता छवि मोहन पांडे, बीडीओ सितारगंज सीआर आर्या को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी से चार सप्ताह में जवाब तलब किया है। कोर्ट ने जिलाधिकारी से पूछा है कि चौराहे के मध्य के बजाय हटकर मूर्ति स्थापित करने और निर्माण से ट्रैफिक को कैसे संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जरनैल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि महाराणा प्रताप चौक पर मूर्ति के साथ चौक निर्माण किया जा रहा है। पहले छोटी मूर्ति थी। अब नई मूर्ति स्थापना के लिए निर्माण चौराहे से हटकर किया जा रहा है। इस गलत बिंदु पर निर्माण से पिछले पांच साल में हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। यह निर्माण सुप्रीम कोर्ट के 2013 के आदेश का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी भी सड़क पर पब्लिक स्ट्रक्चर नहीं बनाया जाएगा, शिवाय ट्रैफिक लाइट, हाईमास्क लाइट के। धार्मिक निर्माण या मूर्ति निर्माण प्रतिबंधित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed