फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contempt notice to Additional Chief Secretary Radha Raturi and Mining Secretary Meenakshi Sundaram

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और खनन सचिव मीनाक्षी सुंदरम को अवमानना नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Contempt notice to Additional Chief Secretary Radha Raturi and Mining Secretary Meenakshi Sundaram
नैनीताल। हाईकोर्ट ने पूर्व में पारित आदेश का पालन नहीं करने पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव खनन एवं औद्योगिक विकास आर मीनाक्षी सुंदरम को अवमानना का नोटिस जारी कर उन्हें जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार भू तत्व एवं खनिज निदेशालय में उप निदेशक दिनेश कुमार ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि हाईकोर्ट ने मार्च 2017 में विभागीय पदोन्नति कोर्ट के आदेश के बाद ही करने के निर्देश दिए थे। यह मामला अब भी कोर्ट में लंबित है। इस बीच, विभाग ने एक अधिकारी को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति दे दी जो कोर्ट की अवमानना है।
विज्ञापन

पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सचिव खनन एवं औद्योगिक विकास आर मीनाक्षी सुंदरम को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed