{"_id":"659e3c7cb98b419f680e8014","slug":"consuming-too-much-alcohol-in-winter-is-dangerous-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सर्दी में ज्यादा शराब का सेवन है खतरनाक, जानिए मेडिसन विभाग ने ऐसा क्यों कहा... सभी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सर्दी में ज्यादा शराब का सेवन है खतरनाक, जानिए मेडिसन विभाग ने ऐसा क्यों कहा... सभी हैरान
Wed, 10 Jan 2024 12:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:13 PM IST
सार
सभी यही समझते है कि शराब ठंड भगाने में मददगार होती है। उसके पीने से शरीर को गर्मी मिलती है। लेकिन ये गलत धारणा है। जानकार कहते है कि सर्दी में शराब का ज्यादा सेवन दिल के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है।
विज्ञापन
alcohol
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आप समझते हैं कि पैग लगाने से सर्दी दूर हो जाएगी तो यह आपकी गलतफहमी है बल्कि शराब के अधिक सेवन से लीवर छलनी हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में इन दिनों लीवर संबंधी दिक्कतों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर रोज शराब पीने के कारण लीवर खराब होने वाले पांच मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
डाॅक्टरों के अनुसार, लीवर खराब होने के कारण बेहोशी, पेट में पानी भरना, रक्तस्राव समेत अन्य दिक्कतों के चलते मरीज वर्ष भर आते हैं। इनमें अस्सी प्रतिशत मरीज के लीवर खराब होने का कारण शराब का सेवन करना होता है। बीस प्रतिशत में हेपेटाइटिस सी और बी जैसे कारण होते हैं। इस समय अस्पताल में गर्मियों की तुलना में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
मेडिसन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एससी जोशी कहते हैं कि वर्तमान में अन्य दिनों की तुलना में लीवर वाले मरीज अधिक है। इसका एक कारण सर्दियों में शराब का सेवन बढ़ना भी होता है। लोगों को लगता है कि शराब पीने से ठंड नहीं लगती है जबकि ऐसा नहीं होता है। पहले से ही शराब पीने के कारण लीवर को नुकसान हो चुका होता है, जब मात्रा बढ़ती है तो लीवर संबंधी समस्या उत्पन्न होती है। प्रतिदिन एक से दो मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि इन दिनों लीवर खराब होने की शिकायत वालेे मरीजों की संख्या बढ़ी है, इसमें कई मरणासन्न स्थिति में हैं।
ये पढ़ें- सुबह-सुबह आदमखोर का खूनी खेल: जंगल में शौच के लिए गई महिला को खा गया बाघ, शव की तलाश में वन विभाग
सहयोग से छूट सकती है शराब : डॉ. जोशी
मेडिसन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एससी जोशी कहते हैं कि अगर शराब पीने वाले व्यक्ति के साथ परिवार के लोग सहयोग करें और व्यक्ति भी खुद इच्छा करे तो उसकी लत से बाहर आ सकता है। साल में पांच से छह मामले आते हैं जिसमें कई साल तक लगातार शराब का सेवन करने वालों ने उसे छोड़ दिया है। इसके अलावा शराब छोड़ने पर लीवर भी खुद उसे ठीक करने का प्रयास करने लगता है।