फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Consumers upset due to seven hours power cut

Nainital News: सात घंटे बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Mon, 14 Oct 2024 04:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 14 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to seven hours power cut
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। दिवाली से पूर्व बिजलीघरों में सुधारीकरण के कार्य के चलते पिटकुल ने रविवार को शहर के पांच बिजलीघरों में सात घंटे का शटडाउन लिया। वहीं ग्रामीण डिवीजन में लॉपिंग-चॉपिंग के कार्यों के चलते पांच फीडरों पर चार घंटे बिजली कटौती रही। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ढाई लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड शहर के सुभाषनगर, काठगोदाम, शीशमहल, रानीबाग और गौलापार बिजलीघर में मरम्मत कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। त्योहारी सीजन में घंटों बिजली गुल होने से नलकूप भी ठप रहे। इससे उपभोक्ताओं को बिजली-पानी के संकट का सामना करना पड़ा। लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित होने के साथ ही व्यवसाय पर भी असर पड़ा। शाम को बिजली आने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं विद्युत अनुरक्षण कार्यों के चलते फुटकुआं सब स्टेशन के गन्ना सेंटर और जय श्री राम फीडर, टीपीनगर सब स्टेशन के एफटीआई फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती रही। फुटकुआं सब स्टेशन के हिंदुस्तान पेट्रोलियम फीडर और टीपीनगर सब स्टेशन के जजफार्म फीडर पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। एसडीओ सुभाषनगर नीरज पांडे ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर बिजली घरों में मेंटेनेंस के कार्य के चलते पिटकुल ने पांचों सबस्टेशन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया। ईई ग्रामीण बेगराज सिंह ने बताया कि विद्युत अनुरक्षण के कार्यों के चलते शटडाउन लिया गया। इसकी सूचना पूर्व में दे दी गई थी।
विज्ञापन



आज इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
विद्युत अनुरक्षण के कार्यों के चलते सोमवार को धौलाखेड़ा सब स्टेशन के वर्ल्ड बैंक फीडर, हल्द्वानी फीडर, सोयाबीन फीडर, इंडस्ट्रीयल फीडर, हल्दूचौड़, हाथीखाल, डूंगरपुर फीडर और लालकुआं सबस्टेशन के हल्दूचौड़ कार रोड फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed