फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Consumers remained troubled from day to night due to power cuts

Nainital News: बिजली कटौती से दिन से रात तक परेशान रहे उपभोक्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Consumers remained troubled from day to night due to power cuts
हल्द्वानी। शहर में गर्मी की तपिश बढ़ते ही बिजली कटौती की समस्या से भी लोग जूझने को मजबूर हो रहे हैं। शनिवार को दिन में एक बजे से कमलुआगांजा से 33 केवी की लाइन में फाॅल्ट आने से 13 बीघा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इस दौरान शाम को पांच बजे से जज फार्म में भी शटडाउन रहा। जिसे रात में आठ बजे तक सुचारू कराया गया। ऐसे में गौजाजाली, इंदिरानगर, चौधरी कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, बरेली रोड और गौलापार क्षेत्र में हजारों लोगों को परेशान रहना पड़ा। विद्युत वितरण खंड नगर प्रदीप पांडे ने बताया कि कमलुआगांजा से आने वाली 33 केवी की लाइन में दिन में एक बजे फॉल्ट आया था जिसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। इधर देर रात खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

ऊंचापुल में आठ घंटे गुल रही बिजली
हल्द्वानी। ऊंचापुल में नहर कवरिंग को लेकर जारी किए गए आठ घंटे के रोस्टर से शनिवार को ऊंचापुल के हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं को दिन भर चिलचिलाती गर्मी में बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। इस दौरान नाराज रहे कई उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग गर्मी के दौरान लाइन शिफ्टिंग कार्य करवा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को बिल देने के बावजूद गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर, एसडीओ विद्या भूषण जोशी ने बताया कि कार्य को लेकर पूर्व में रोस्टर जारी कर कार्य किया गया है। आठ घंटे के बाद आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed