{"_id":"ddd353760c695ed7078c115c27ee4a68","slug":"consumer-redressal-forum-also-expressed-objection-to-the-delay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता निवारण मंच ने देरी पर जताई आपत्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता निवारण मंच ने देरी पर जताई आपत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह में नया बिजली का कनेक्शन देने की समय सीमा को पार करते हुए पावर कारपोरेशन ने कनेक्शन देने में छह वर्ष का समय लगा दिया।
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ता को छह वर्ष बाद कनेक्शन मिला। मंच ने कनेक्शन देने में देरी होने पर नाराजगी भी जताई।
जसपुर निवासी दर्शन कौर ने कागजी कार्यवाही पूरी कर धनराशि जमा कर दी। मगर छह वर्ष तक उनको बिजली कनेक्शन नहीं मिला। तमाम कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद भी असफलता ही मिली। कौर ने विद्युत उपभोक्ता निवारण मंच का दरवाजा खटखटाया।
शिकायती पत्र में लिखा कि 2009 में कागजी कार्यवाही करने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया। शिकायती पत्र के साथ धनराशि जमा करने की रसीद एवं अन्य कागज भी जमा किए। मंच ने पावर कारपोरेशन को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
नोटिस के बाद कारपोरेशन हरकत में आया और दिसंबर में दर्शन कौर को कनेक्शन दिया गया। मामले की सुनवाई अमरजीत सिंह, एसएस कन्याल और मनीष ओली ने की और कारपोरेशन की कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन