फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Construction work of Bisguli Minor Canal started

Nainital News: बिसगुली माइनर नहर का निर्माण कार्य शुरू

Fri, 13 Dec 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Bisguli Minor Canal started
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट की बिसगुली माइनर नहर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तीन किमी तक क्षतिग्रस्त नहर को सिंचाई विभाग की ओर से सही कराया जाएगा। बता दें कि आपदा के बाद से बेतालघाट क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के चलते किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था। किसानों की ओर से प्रशासन और सिंचाई विभाग से नहरों को सही कराने की मांग की गई थी। नहर सही होने से किसानों को गेहूं, जौ, सरसों, आलू, अदरक, प्याज और लहसुन की फसलों को सिंचाई के लिए पानी मिल पाएगा। इसके साथ ही साथ ही गजार में भी क्षतिग्रस्त नहर को सही किया जाएगा। ज्येष्ठ प्रमुख गिरधर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से नहर सही कराने का काम तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन उन्होंने आपदा में नहरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए लोहे के पाइप लगाने की मांग की है ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed