फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Construction of hill depot is incomplete, roadways workers are in danger

Nainital News: हिल डिपो का निर्माण अधूरा, रोडवेजकर्मियों को बैठा दिया खतरे के बीच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Construction of hill depot is incomplete, roadways workers are in danger
हल्द्वानी। परिवहन निगम ने सोमवार को हल्द्वानी बस स्टेशन पर चल रहे काठगोदाम के कैश रूम आदि को निर्माणाधीन हिल डिपो में शिफ्ट कर दिया, जबकि अभी निर्माणाधीन इमारत विभाग को हैंडओवर तक नहीं हुई है, न ही सीएम ने इसका उद्घाटन किया। परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे वहां काम करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


बीते मार्च में हिल डिपो का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके लिए 67.28 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। तब से काठगोदाम का ईबीटीएम रूम, कैश रूम और बैगवाइज रूम हल्द्वानी बस स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया था। नए डिपो के निर्माण के लिए नवंबर 2025 का समय तय किया गया है। मगर बिना हैंडओवर के ही विभाग सोमवार से निर्माणाधीन इमारत का प्रयोग करने लगा। हल्द्वानी बस स्टेशन में चल रहे सभी कार्यालय काठगोदाम के निर्माणाधीन डिपो में भेज दिए गए। आधे-अधूरी तैयारियों के बीच शिफ्टिंग होने से रोडवेज कर्मचारियों में काफी नाराजगी रही। इसके अलावा निर्माणाधीन इमारत में व्यवस्थित प्रवेश, टायलेट, कक्ष आदि तक की उचित व्यवस्था नहीं है। सामान शिफ्ट करने के चक्कर में सोमवार को दोपहर बाद से कर्मचारी काम नहीं कर पाए।
विज्ञापन



हद है! देर शाम आई लाॅकर की याद
निर्माणाधीन इमारत में शिफ्टिंग की तैयार पूरी हो गई लेकिन जिम्मेदारों ने लाॅकर रूम जैसी आधारभूत जरूरतों की भी सुध नहीं ली। काठगोदाम के सहायक कैशियर ने एआरएम को पत्र लिखकर बताया कि निर्माणाधीन इमारत में कैश रूम शिफ्ट तो करवा दिया मगर वहां लॉकर की मजबूत व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कैश कक्ष में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसके बाद देर शाम लॉकर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त वाला ऑफिस शिफ्ट किया, एआरएम दफ्तर किराये पर चल रहा
डिपो के निर्माण होने से बाकी कार्यालयों को हल्द्वानी बस स्टेशन शिफ्ट कर दिया, जबकि एआरएम दफ्तर फ्रेंड्स काॅलोनी में ले जाया गया। हल्द्वानी में कार्यालयों के लिए निशुल्क स्थान मिला जबकि एआरएम आफिस का किराया दिया जा रहा है। विभाग ने निशुल्क वाले विभागों को शिफ्ट कर दिया जबकि एआरएम आफिस अभी किराये पर ही चल रहा है।

बिना उद्घाटन के कार्यालय शुरू नहीं होना चाहिए। मामले की जानकारी मेरे पास नहीं है। संबंधित अधिकारियों से इसका कारण पूछा जाएगा।
- सीपी कपूर, महाप्रबंधक, संचालन

परिवहन विभाग का यह कदम अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। प्रशासन से इस बारे में बात करूंगा। हिल डिपो पहाड़ के लिए बड़ा प्रोजेक्ट है। इसका शिलान्यास सीएम धामी ने किया था। इसके लोकार्पण के लिए जल्द ही उनका कार्यक्रम तय होगा।

- प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा


निर्माणाधीन बिल्डिंग में कुछ कमरे बन गए हैं। नए कमरों में कार्यालय शिफ्ट करने के लिए निर्माणदायी संस्था ने ही कहा था। अलग-अलग स्टॉफ होने से दिक्कतें हो रहीं थीं। काठगोदाम से हल्द्वानी तक काफी दौड़ रहती थी।
- विमला रौतेला, एआरएम, काठगोदाम डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article