{"_id":"670aeef50054f0b0f8021aa4","slug":"consignment-of-tires-received-roadways-passengers-will-not-face-any-problem-during-the-festival-haldwani-news-c-8-1-hld1023-443138-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टायरों की खेप मिली, त्योहार पर रोडवेज यात्रियों को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टायरों की खेप मिली, त्योहार पर रोडवेज यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज का नैनीताल रीजन टायरों की कमी से जूझ रहा है। टायर नहीं होने के कारण कई बसें रूटों पर नहीं जा पा रही हैं। अब मुख्यालय से नैनीताल रीजन के लिए 200 टायर मिल गए हैं। टायर लगते ही बसें दौड़ने लगेंगी।
त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों में सवारियों की संख्या में भारी इजाफा होता है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रबंधन को अतिरिक्त बसें चलानी पड़ती हैं। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाने पड़ते हैं। दिवाली पर बाहरी राज्यों से लोग त्योहार मनाने घर आते हैं।
उधर रोडवेज की बसें वर्तमान में टायरों की कमी से जूझ रही थी। नैनीताल रीजन के आरएम तकनीकी टीका राम आदित्य ने रोडवेज प्रबंधन से टायरों की डिमांड की थी। आरएम तकनीकी ने बताया कि नैनीताल रीजन की बसों के लिए 200 टायर मिल चुके हैं। कहा कि टायरों की कमी से कोई भी बस ऑफ रोड नहीं होगी।