{"_id":"5fc2a26e8ebc3eb8670bfcc3","slug":"congressmen-will-be-announced-harish-rawat-will-be-the-face-of-the-chief-minister-haldwani-news-hld405543460","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का एलान-हरीश रावत ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का एलान-हरीश रावत ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा
विज्ञापन
हल्द्वानी के निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा इस दौरान मौजूद
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हरीश रावत ही होंगे। कांग्रेस हरीश रावत सरकार की उपलब्धियों और भाजपा के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी।
तिकोनिया स्थित होटल सुंदरम मेें शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हरीश रावत के टक्कर का नेता प्रदेश में कोई नहीं है। हरीश रावत सरकार में कुछ लोग पाला बदलकर लोकतंत्र की हत्या कर चुके हैं। ऐसे लोगों की घर वापसी कार्यकर्ता सहन नहीं कर पाएंगे। पार्टी 2022 के चुनाव में हरीश रावत सरकार की उपलब्धियों से संबंधित 12 वीडियो जारी करेगी। पहला वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में हरदा क्रांति रैली का जिक्र किया गया है।
दोनों नेताओं का कहना था कि हरीश रावत सरकार ने प्रदेश की दिशा और दशा को बदला था। एक-एक गांव के बारे में खबर रखने वाला एक ही नेता है। हरीश रावत कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस बारे में फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। यह भी कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर सरकार मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा देगी। हरीश रावत सरकार ने पहले किसानों के लिए पेंशन योजना लागू की थी। इस मौके पर हरीश रावत के बेटे आनंद रावत, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक नारायण पाल, मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, हेमेश खर्कवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरकार पर बरसे
हल्द्वानी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चार वर्षों में किसी को नौकरी नहीं दी। बेरोजगारी चरम पर है। प्रवासियों को रोजगार नहीं मिला। 40 लोग हताशा में आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश सरकार की हालत यह है कि कर्मकार बोर्ड से भ्रष्टाचार के आरोप में काफी लोग निकाले गए हैं लेकिन मंत्री के खिलाफ अभी तक जांच नहीं हुई। ऐसे मंत्री से इस्तीफा लेकर जांच कराई जानी चाहिए। एक पीड़ित महिला ने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। सरकार ने विधायक को बचाया और महिला के खिलाफ चार्जशीट दायर करा दी।
बगैर नाम लिए दिग्गजों पर बरसे कुंजवाल
हल्द्वानी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बिना नाम लिए इंदिरा हृदयेश पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि बंद कमरे की राजनीति बंद होनी चाहिए। जिन्हें खुद पर विश्वास नहीं है, वही दूसरों का सहारा लेते हैं। बागियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया गया है। कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है।
जिला कांग्रेस कमेटी और इंदिरा समर्थकों ने किया किनारा
हल्द्वानी। प्रेस वार्ता में नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कोई समर्थक नहीं पहुंचा था। इस बारे में जब सांसद प्रदीप टम्टा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश को भी बुलाया गया था। हो सकता है कि वह कहीं व्यस्त होंगी, इसलिए नहीं आईं।
मंच पर कम पड़ गईं कुर्सियां
हल्द्वानी। मंच पर नेताओं के लिए कुर्सियां कम पड़ गईं। कोई नीचे बैठने को तैयार नहीं था। सभी कार्यकर्ता की जगह खुद को नेता दिखाने के लिए बेताब थे।