फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen show black flags to CM, go back slogans

कांग्रेसियों ने सीएम को दिखाए काले झंडे दिखाए, वापस जाओ के नारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen show black flags to CM, go back slogans
नैनीताल। कांग्रेसियों ने पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नैनीताल दौरे के विरोध में तल्लीताल में प्रदर्शन किया। सीएम को काले झंडे दिखाए गए और मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने 24 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सीएम के जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से ही विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। तल्लीताल में लगभग 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए और हाथों में काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री वापस जाओ और मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन वे आगे बढ़ने लगे। इस पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। 15 मिनट प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 24 से ज्यादा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वाहन में बैठाकर पुलिस लाइन भेज दिया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, हिमांशु पांडे, त्रिभुवन फर्त्याल, पुष्कर बोरा, हेम आर्य सूरज पांडेय, खष्टी बिष्ट, संजय कुमार, दिनेश कर्नाटक, गिरीश पपनै, समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आप ने सीएम की घोषणाओं को हवा हवाई बताया
नैनीताल। आम आदमी पार्टी की नैनीताल इकाई ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की घोषणाओं को हवा हवाई बताया है। नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रदीप कुमार दुम्का, देवेंद्र लाल, महामंत्री महेश आर्य आदि ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास आम जनता को धोखे में रखने के लिए किए जा रहे हैं लेकिन जनता जुमले बाजी में नहीं आने वाली है। नेताओं ने कहा कि जब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदेश सरकार से विकास के कामों पर चर्चा की मांग की गई तब कोई बोलने के लिए तैयार नहीं था। अब हवाई घोषणाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed