फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen roared against the government in the resolution conference.

Nainital News: संकल्प सम्मेलन में सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

Wed, 01 Jul 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 01 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Congressmen roared against the government in the resolution conference.
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बरेली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार सत्ता परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह ने स्पष्ट कर दिया कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर अब बदलाव चाहती है। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए तमाम वक्ताओं ने कहा कि हल्दूचौड़ क्षेत्र की जनता ने सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हुए सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरेली रोड हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का और संचालन जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का रहा। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल तमाम वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं ने जोश भरने का काम किया। यहां उमेश कबडवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरि सिंह बिष्ट, दया बमेठा, दया कबड्वाल, मुकेश दुर्गापाल, राकेश बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed